Wednesday, March 21, 2018

सामान्य(Normal) त्वचा की देखभाल/Normal Skin Care/Skin Care/Home Remedies for Normal Skin

सामान्य(Normal) त्वचा की देखभाल


जहां तक त्वचा की खूबसूरती की बात है तो इस मामले में सामान्य त्वचा को अच्छा माना जाता है| सामान्य त्वचा हर मौसम और हर तापमान में सामान्य होती है| इसत्वचा पर प्रतिक्रिया स्वरुप मुहासों तथा चिपचिपापन आदि का प्रकोप नहीं होता| त्वचा का रंग भी एक सार होता है| लेकिन बिना देखभाल के ऐसी त्वचा भी पूर्णतया निखार नहीं पा सकती| जब कुदरत ने आपको सुंदरता का ताज पहनाया है तो फिर क्यों ना इसकी हिफाजत अच्छी तरह से की जाए|

सामान्य(Normal) त्वचा के लिए कुछ घरेलू नुस्खे/Home Remedies for Normal Skin

1. चेहरे को दिन भर में 3 बार किसी आयुर्वेदिक साबुन या फेसवॉश से साफ करें|
2. एक अंडा, शहद बस संभाग दही को मिला ले| चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर ठंडे पानी से धोएं|
3.लाल चंदन के पाउडर में गुलाब जल मिलाकर इस लेख को नहाने से पहले लगाएं| चेहरा फ्रेश हो जाएगा|
4. संतरे का रस चेहरे पर मले| सूख जाने पर मलकर पानी से धो लें| चेहरे की अच्छी पॉलिशिंग हो जाएगी|

5.एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दही, कुछ बूंदे नींबू का रस तथा एक चुटकी हल्दी इन सबको मिलाकर लेप तैयार करें| यदि सप्ताह में दो बार इस लेप को लगाएंगे तो काफी लाभ होगा|
6. जो के आटे में थोड़ा सा अंगूर का रस मिलाकर इसको चेहरे और गर्दन पर लगाएं| 15-20 मिनट बाद धो लें| चेहरा चमक उठेगा|
7. गालों पर दूध की मलाई लगाने से भी चेहरे की रौनक में काफी बढ़ोतरी होती है|
8. ग्लिसरीन में केसर मिलाकर लगाएं| चेहरा खिल उठेगा|

सामान्य skin व्यक्ति को प्राय किसी भी समस्या का सामना दूसरों की तुलना में कम करना पड़ता है| लेकिन लापरवाही के कारण मुंहासे, काले घेरे तथा दाग धब्बे आदि का शिकार हो सकते हैं| इसलिए सावधानी बरतना आवश्यक है|

दिन भर में दो तीन बार चेहरे की सफाई बेहद जरूरी है| चेहरे पर नमी बरकरार रहे, इसके लिए उबटन और मॉइस्चराइजर का निरंतर प्रयोग करते रहना आवश्यक है|

No comments:

Post a Comment