Monday, March 19, 2018

होठों की देखभाल/ Lip Care/Home Remedies for Lip Care

होठों की देखभाल/ Lip Care


होठों (Lips )की देखभाल उतनी ही जरूरी है जितनी शरीर के बाकी अंगों की| होंठ हमारे मन की हर भावना को सामने वाले पर व्यक्त करते हैं|जब होठ हमारे तन मन का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा है तो भला इसे कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है| होठों पर होने वाली समस्या- होठों का शुष्क होना, उन पर पपड़ी जमना, कभी-कभी अधिक फट जाना, होठों में से खून निकलना आदि| लोग होठों की तुलना गुलाब की पंखुड़ियों से करते हैं इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने होठों की देखभाल जरूर करें ताकि आपके होठ भी गुलाब की पंखुड़ी की तरह लाल और मुलायम हो जाए|

होठों के फटने का कारण विटामिन और कैल्शियम की कमी हो सकती है| यदि शरीर में पानी की कमी हो तो भी होंठ सूखने लगते हैं| उन पर पपड़ी जम जाती है| सर्दियों में शुष्क मौसम और सर्द हवाओं की वजह से भी होठ फटने लगते हैं|

आइए जानते हैं कैसे आप घर पर ही कुछ नुस्खे आजमा कर अपने होठों को नरम मुलायम और गुलाब की तरह लाल बना सकते हैं|Home Remedies for Lip Care


1. नियमित रूप से नाभि में सरसों का तेल लगाएं| इनसे होंठ नरम और मुलायम बने रहेंगे|
2. संतुलित आहार जैसे संतरे, अंकुरित खाना, पपीता, गन्ने का रस ,पालक तथा गाजर आदि का भरपूर सेवन करना|
3. नारियल का दूध निकाल कर होठों पर लगाने से होंठ कोमल बने रहते हैं और गुलाबी बने रहते हैं|
4. नारियल के तेल में शहद मिलाकर रात को सोते समय होठों पर लगाएं|
5. ज्यादा पानी पिए, इससे होंठ सीखेंगे नहीं|
6. कैल्शियम युक्त भोजन खाएं|

7. गुलाब की पंखुड़ियों को दूध में भिगोकर रख दें | फिर इसका पेस्ट बनाकर होठों पर लगाएं|
8. शहद नींबू और ग्लिसरीन को मिलाकर सोते समय होठों पर लगाएं
9. लिपस्टिक के बदले लिप ग्लॉस होठों पर लगाएं|
10. स्मोकिंग ना करें| इससे होठों का गुलाबीपन खत्म हो जाता है| होंठ काले हो जाते हैं|

सौंदर्य की बात करें तो महिलाएं सबसे अधिक जिस कॉस्मेटिक का use करती हैं वह है Lipstick| आज कल बाजार में केमिकल वाली Lipstick ज्यादा चल रही है| जो आपके होठों की नमी और उनका रंग खराब कर देती है| इसलिए यह आवश्यक है कि Lipstick का प्रयोग कम से कम करें|

1. आप किसी अच्छे ब्रांडेड कंपनी की Lipstick का प्रयोग ही करें|
2. रात को सोने से पहले चेहरे के साथ होठों की भी सफाई अवश्य करें|
3. होठों के गुलाबीपन को बनाए रखने के लिए आप घर का सफेद मक्खन ले और उसमें केसर मिलाकर रात को सोने से पहले होठों पर लगाएं|
4. रोजाना होठों पर मलाई लगाने से होठों की खोई हुई नमी लौट आती है और वह कोमल मुलायम और गुलाबी हो जाते हैं|
5.आप रोजाना होठों पर जैतून का तेल भी लगा सकते हैं| इससे आपके होंठ कभी नहीं फटेंगे|

No comments:

Post a Comment