Friday, March 23, 2018

पैरों की देखभाल/Foot Care/ फटी एड़ियां और दरारें भरने के घरेलू नुस्खे/कैसे पाएं खूबसूरत पैर/Home Remedies for Foot Care

पैरों की देखभाल/ Foot Care


पैरों की देखभाल कैसे घर पर ही करें, यह हम आपको आज अपने Topic में बताएंगे| चेहरा बेहद सुंदर और सजा हो लेकिन अगर आपने अपने पैरों की देखभाल को नजरअंदाज रखा तो आपकी खूबसूरती व्यर्थ लगने लगती है| हमारे समाज में महिलाओं की जीवन शैली या दिनचर्या बहुत थका देने वाली होती है| ऐसे में किसी तरह से अपनी थोड़ी बहुत देखभाल कर भी लेती हैं पैरों की देखभाल नहीं कर पाती| नतीजा पैरों की त्वचा रूखी हो जाती है और एड़ियां फट जाती है| जिससे पैर सुंदर नहीं दिखते|
यदि हम चेहरे के साथ-साथ अपने पैरों का भी ध्यान रखें तो हमें पैरों की वजह से शर्मिंदगी उठानी की नौबत नहीं आएगी| हम जो आपको टिप्स बताएंगे इसके लिए आपको extra time निकालने की जरूरत नहीं| आप चाहे तो अपना घर का काम करते समय भी इसको कर सकती हैं|

पैरों की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे/Home Remedies for Foot Care

1. नरम घास पर नंगे पांव सुबह के वक्त चलने से पैर मजबूत बनते हैं और आंखों की रोशनी भी बढ़ती है|
2. पैरों का रक्त संचार सुचारु रुप से हो, इसके लिए कुछ देर नंगे पांव अवश्य चले|
3. सर्दियों में पैरों की खुश्की दूर करने के लिए सोने से पहले गर्म पानी में पांव रखें और उसमें नमक और नारियल तेल की कुछ बूंदें डाल दें| आपके पैरों की खुश्की दूर हो जाएगी|
4. अपने जूते चप्पल पहनने का चुनाव सही ढंग से करें| नहीं तो गलत जूते चप्पल आपको पैरों में नुकसान पहुंचाएगा|
5. गर्मी के मौसम में पैरों में से smell आने लगती है| इसकी वजह है- सस्ती क्वालिटी वाले जूते चप्पल या पसीना| इसके लिए पांव में टेलकम पाउडर लगाएं| इस से दुर्गंध दूर हो जाएगी|
7. पैरों को मुलायम बनाने के लिए आप बटर ऑलिव ऑयल से मसाज करें| इससे आपको नींद भी अच्छी आएगी|
8. फटी एड़ियों को भरने के लिए आप Wax का इस्तेमाल कर सकते हैं| इससे दरारें बहुत जल्दी भर जाती हैं|
9. धूप में जाते समय चेहरे पर ही नहीं बल्कि अपने पैरों पर भी सनस्क्रीन लगाएं|
10. घर से बाहर जाते समय हमेशा पैरों में Socks पहन कर जाए| इससे आपके पैरों पर धूल मिट्टी नहीं जमेगी और पैर साफ रहेंगे|

11. पैरों की नमी बनाए रखने के लिए पैरों में हमेशा moisturiser लगा कर रखें|
12. पैरों के नाखून नियमित रूप से काटते रहना चाहिए ताकि उनमें गंदगी ना फंसे|
13.नहाते समय पैरों को प्यूमिक स्टोन या स्क्रबर से जरूर साफ करें|
14. पैरों के नाखूनों को शेप और हमेशा नेल पॉलिश लगा कर रखें|
15. पैरों पर रोजाना रात को पेट्रोलियम जेली लगाकर सोए|

कैसे करें घर पर पेडीक्योर/Pedicure

एक टैब में गर्म पानी लेकर उसने शैंपू डालो| अब अपने दोनों पैरों को उस में भिगो दें| लगभग 15 मिनट तक पांव गरम पानी में ही रहने दें| प्रेम प्यूमिक स्टोन व्यस्त रबड़ द्वारा रगड़कर पांव की डेड स्किन को निकाल दे| उसके बाद जैतून का तेल, बदाम का तेल, या सरसों के तेल से पैर, एड़ी और पैर के तलवे और ऊपरी सतह पर उंगलियों से मसाज करें| मसाज लगभग 10 मिनट तक करें | नाखूनों को फाइल करें और नेल पॉलिश लगा ले| इस तरह आप घर पर ही पेडीक्योर कर अपने पैरों की देखभाल कर सकते हैं|

फटी एड़ियां और दरारें भरने के लिए उपाय/How to Cure Broken Heel

यदि एड़ियां फट कर उस में दरारें पड़ती हो तो उसे भरने के लिए पेडीक्योर करने के बाद इनमें wax भर दे| वैक्स को बिल्कुल एक सार लगाएं| अब इन पर Silver foil लगा कर रात भर के लिए छोड़ दें| पैरों में आई दरारें भर जाएंगी| लेकिन जब एड़ियां पूरी तरह से ठीक हो जाए तो पैरों की देखभाल करना ना छोड़ें, बल्कि रोज रात को पैरों को साफ करके उन पर पेट्रोलियम जेली या मॉइस्चराइजर लगाकर सोए|

हमारी शरीर की सुंदरता केवल चेहरे से नहीं जा सकती बल्कि शरीर के बाक़ी अंगों की देखभाल भी बहुत जरूरी है| नियमित रूप से पैरों की सफाई आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी|

No comments:

Post a Comment