Saturday, March 24, 2018

आंखों की देखभाल/Eye Care Tips/Get Rid Of Spectacles/Home Remedies for Eye Care

आंखों की देखभाल/Eye Care Tips/Get Rid Of Spectacles


आंखें व्यक्तित्व का आईना होती है| जो खुशी में चमकने लगती हैं, वही ग़म में छलकने लगती है| यह आंखें हैं जिससे हम इस संसार को देखते हैं| जब आंखें हमारे शरीर का इतना महत्वपूर्ण भाग है तो इसकी देखभाल क्यों ना करें| आंखों की हिफाजत के लिए उसकी देखभाल बेहद जरूरी होती है| आजकल हर व्यक्ति अपना ज्यादा से ज्यादा टाइम फोन और कंप्यूटर में देता है| जो हमारी आंखों पर बहुत बुरा असर छोड़ती है| आज के समय हर उम्र के व्यक्ति को चाहे वह छोटा है या बड़ा आंखों की बीमारी से पीड़ित है|इसलिए आंखों की देखभाल बहुत जरूरी होती है| अगर आप भी आंखों की परेशानी जैसे- आंखों में से पानी आना, आंखों का लाल हो जाना, आंखों का सूज जाना चश्मा लगा होना आदि परेशानियों से ग्रस्त हैं तो हमारे बताए गए इन घरेलू नुस्खों के द्वारा आप अपनी आंखों का घर पर ही इलाज कर सकते हैं|

आंखों की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे/Home Remedies For Eye Care

1. आंखों की थकान दूर करने के लिए और रोशनी तेज करने के लिए सुबह उठते ही और रात को सोते समय आंखों में कुछ बूंदें गुलाब जल की डालें|
2.TV कम से कम 8-10 फुट की दूरी से देखें|
3. सुबह उठकर, रात को सोने से पहले तथा जब भी बाहर से आए आंखों में पानी के छींटे मारना ना भूले|
4. कम रोशनी में पुस्तक आदि की पढ़ाई ना करें|
5. हरी सब्जियां, ताजे फल, दूध, मछली आदि का सेवन करने से आंखों की रोशनी जल्दी कमजोर नहीं होती|
6. नहाने से पहले रोज पैर के अंगूठे में सरसों का तेल मलने से आंखों की रोशनी कभी कम नहीं होती|
7. आंखों का मेकअप करते समय यह ध्यान रखें कि आंखों के अंदर इसका प्रवेश ना हो|
8. नहाने से पहले घर का बना काजल लगाने से आंखों को ठंडक मिलती है|
9. रात को सोते समय सात बादाम गिरी के साथ 10 ग्राम मिश्री का सेवन करने से आंखों की रोशनी हमेशा बनी रहती है|
10. गर्म पानी से आंखें कभी ना धोएं| हमेशा साफ और स्वच्छ पानी ले|
11. संभव हो तो धूप में जाने से बचें तथा आंखों पर धूप का चश्मा लगाना ना भूलें|
12. त्रिफला के पानी से आंखें धोने से आंखों की रोशनी तेज होती है |
13.आंखों को आराम देने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें|

14. सुबह नंगे पैर नरम घास पर चलने से आंखों की रोशनी बढ़ती है|
15. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाली पेट पालक के पत्ते खाएं|
16. आंखों में नमी बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिए|
17. खाने में हमेशा विटामिन A B C की मात्रा भरपूर मे ले|
18. रात को सोने से पहले आंखों पर मेकअप को हटाकर सोए|
19. रात को सोने से पहले पैरों के तलवों पर सरसों के तेल से मालिश करें| इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों को आराम मिलता है|
20. खाने में संतुलित आहार लें , खूब पानी पिए और अच्छी नींद ले इससे हां आपकी आंखों की रोशनी हमेशा तेज रहेगी|

आंखों की देखभाल हेतु कुछ सावधानियां

अपनी आंखों को कभी भी ज्यादा ना मले| अपनी आंखों और कंप्यूटर, लैपटॉप, फोन आदि के बीच में दूरी बनाए रखें| सूरज की ओर कभी सीधे ना देखें| नुकीली चीजों को आंखों से दूर रखें| साल में एक बार अपनी आंखों का चेकअप जरूर करवाएं| जिस कमरे में कंप्यूटर पर काम करते हैं वहां पर्याप्त रोशनी जरूरी है| अच्छे लेंस का प्रयोग करें और कंप्यूटर पर बैठते समय गलेयर चश्मे का प्रयोग करें|

No comments:

Post a Comment