Tuesday, July 3, 2018

सिर्फ फायदा ही नहीं,नुकसान भी करवाता है मनी प्लांट / मनी प्लांट, धन देता ही नहीं लेता भी है, जानिए कैसे / ये है घर में मनी प्लांट रखने का सही तरीका/Best way to plant Money Plant at home

सिर्फ फायदा ही नहीं,नुकसान भी करवाता है मनी प्लांट / मनी प्लांट, धन देता ही नहीं लेता भी है, जानिए कैसे / ये है घर में मनी प्लांट रखने का सही तरीका/Best way to plant Money Plant at home 


ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा घर में धन की वर्षा करता है।ऐसी मान्यता है कि घर में मनीप्लांट लगाने पर सुख-समृद्धि में होने के साथ धन का आगमन बढ़ता है। इसी के चलते लोग अपने घरों में यह पौधा लगाते हैं।घर में पॉजिटीव एनर्जी लाने के लिए हम ढेरों उपाय करते हैं, उनमें से मनी प्‍लांट लगाना सबसे प्रमुख उपायों में से एक है।लेकिन अगर मनी प्लांट को सही दिशा में न लगाया जाये या इसका रख-रखाव ठीक तरह से ना किया जाये तो ये हमें नुकसान भी पहुंचा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित होती है| यदि पौधे को उचित दिशा में लगाया गया तो वह सकारात्मक प्रभाव डालता है वहीँ, यदि उसके उस पौधे का गलत स्थिति में लगाया गया तो वह नकारात्मक प्रभाव डालता है जिससे फायदा होने की बजाय नुकसान होने लगता है|

आइए जानते है गलत दिशा में लगा मनी प्लांट कौन-कौन से नुकसान दें सकता है -

1 .मनीप्लांट को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है।क्योकि गणेश जी अमंगल का नाश करने वाले हैं जबकि शुक्र सुख-समृद्धि लाने वाले। यही नहीं, बल्कि बेल और लता का कारण शुक्र ग्रह को माना गया है।
2 .मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें। इससे पैसों का नुकसान तो होगा ही साथ ही सेहत और रिश्तों पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ता है।
3 .मनी प्‍लांट को कभी भी घर के बाहर नही लगाना चाहिए लगाएं, घर के अंदर लगाने से ही इस पौधे का लाभ मिलता है।
4 .मनी प्‍लांट के पानी को हर सप्ताह बदल देना चाहिए। जमीन पर इसकी बेलों को नहीं फैलाना चाहिए।इससे घर में कई नुकसान हो सकते है।
5 .मनीप्लांट के पत्तों का मुरझाना या सफेद पड़ जाना भी अभुभ माना जाता है। पौधे को पानी दे और इसकी मुरझाई पत्तियों को काट दें।

6 .शुक्र से संबंधित यह पौधा ईशान दिशा में होने पर नुकसान होता है। हालांकि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है।
7 .मनी प्लांट ऐसी जगह रखें जहां अधिक धूप ना हो।
8 .मनीप्लांट को घर के बाहर लगाने के बजाएं घर के अंदर लगाना शुभ होता। इसे गमले या बोतल में लगाएं।
9 .मनी प्लांट धन के साथ-साथ रिश्तों में भी मधुरता लाता है। इसलिए भूल कर भी इस पौधे को पूर्व-पश्चिम दिशा में न लगाएं क्योंकि इससे पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव हो सकता है।
10 .मनी प्‍लांट के पौधे को हमेशा हरा-भरा रखें, उसे मुरझाने ना दें। इसके लिए प्रतिदिन पौधों को पानी देते रहें। यदि पत्तियां मुरझा जाएं तो उन्हें तुरंत छांट दें। मुरझाई पत्तियां नकारात्‍मकता लाती हैं।
11 .मनी प्लांट के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को अच्छा माना जाता है क्योंकि इस दिशा को गणेशजी की दिशा माना जाता है। यहां मनीप्लांट लगाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।
12 .मनीप्लांट की बैलों को जमीन पर न लगने दें। इससे घर में कई नुकसान हो सकता है।

No comments:

Post a Comment