Wednesday, April 25, 2018

रात को नहीं खानी चाहिए ये चीजें/रात को इन चीजों का न करें सेवन/Avoid these food at night

रात को नहीं खानी चाहिए ये चीजें


हमारे खाने पीने की आदतों का असर हमारे शरीर पर पड़ता है।खाने पीने की कई एेसी चीजेें है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है लेकिन इनको गलत समय पर खाने से शरीर को नुकसान पहुंचाता हैं। इनमे से कुछ खाना ऐसा है जो रात में खाने से सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।आयुर्वेद का मानना है कि हमेशा सोने से एक-दो घंटे या उससे पहले खाना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद रहता है। खाने के तुरंत बाद सोने से मोटापा बढ़ता है और हमारा पाचन तंत्र भी इससे प्रभावित होता है।हम आपको कुछ एेसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें रात में खाने से नुकसान होता है।

रात को इन चीजों का न करें सेवन/Avoid these food at night

1 .ज्यादा फाइबर वाली सब्जियां या खाद्य पदार्थ जैसे ब्रोकोली, प्याज, पत्तागोभी आदि का सेवन रात को सोने से पहले नहीं करना चाहिए। रात में इन्हें खाने से पाचन तंत्र में फाइबर की गति बहुत कम होती है। इसके कारण पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।

2 .केला स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है लेकिन रात को केला खाने से जुकाम और बुखार हो जाता है।

3 .NonVeg प्रोटीन और आयरन का बहुत अच्छा स्रोत है। यही कारण है कि रात के समय इसका सेवन करने से शांत और आरामदायक नींद नहीं आती है।

4 .दही का सेवन रात को करने से शरीर को नुकसान होता है। रात के समय में दही खाने से पाचन क्रिया ठीक से नहीं हो पाती इसलिए दिन में दही खाएं।

5 .ज्यादा मसालेदार खाना या मिर्च वाला खाना भी रात के समय शरीर में पित्त बढ़ाने का काम करता है। अधिक मिर्च व मसाले वाला खाना बहुत हानिकारक होता है।


6 .कच्चा चना खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है लेकिन रात को इसका सेवन करना शरीर को कमजोर और रोगग्रस्त बनाता है।

7 . रात को मिठाई खाना भी सेहत की लिए हानिकारक होता है। मिठाई खाने से दांत खराब हो सकते हैं। मोटापा बढ़ता है। साथ ही, शरीर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

8 .खीरे का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन रात को इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

9 .नूडल्स, पास्ता में बहुत हाई-कैलोरी होती है।नूडल्स में कार्बोहाइड्रेट बहुत अधिक मात्रा में होता है जो वसा में बदल जाता है।इसलिए सोने से पहले उच्च वसा युक्त पदार्थ से दूर रहना चाहिए।

10 .पिज्जा में चिकनाई बहुत अधिक होती है। इसमें जो घटक होते हैं उनमें बहुत अधिक मात्रा में एसिड होता है, जिसके कारण हार्टबर्न का खतरा बढ़ जाता है।इसलिए रात के समय पिज्जा का सेवन न करें।

सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी हैं अच्छा खानपान।सोने से थोड़ी देर पहले कुछ खाया जाए तो वह चीज ऐसी होनी चाहिए जो आसानी से पच जाए। सोने से पहले हाई-कैलोरी वाला खाना लेने से हार्टबर्न जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए जैसा कि हमने बताया रात के समय उपर्युक्त चीज़ो का सेवन न करें और अपना स्वास्थ्य बनाए रखें।


No comments:

Post a Comment