Monday, March 19, 2018

हाथों की देखभाल /Hand Care/Home Remedies for Hand Care

हाथों की देखभाल /Hand Care


आजकल लोग संपूर्ण शरीर के सौंदर्य के प्रति बेहद सजग हैं |इसलिए शरीर के बाक़ी अंगों के साथ-साथ हाथों की देखभाल भी करना बेहद जरूरी हो गया है| यदि आप ऐसा नहीं करते तो आपके द्वारा बरती गई लापरवाही आपके हाथों को कठोर बना देगी|धूल मिट्टी और गंदगी के कारण हाथों का खराब होना आम बात है| इसलिए जरूरी है कि सप्ताह में एक बार Manicure या हाथों की देखभाल जरूर करें| मैनी क्योर कराना बाजार में महंगा पड़ता है इसलिए आप घर पर ही हमारे बताए गए घरेलू नुस्खों से अपने हाथों की देखभाल कर सकेंगे| हाथ भी शरीर के बाक़ी अंगों में से महत्वपूर्ण अंग है जिस की देखभाल ना करने से आप का संदेश फीका पड़ सकता है| आइए जानते हैं हाथों की देखभाल कैसे करें|

कैसे करें हाथों की देखभाल/ कुछ कारगर नुस्खे/Home Remedies for Hand Care

1. मुलायम हाथों के लिए नींबू के रस में चीनी मिलाएं| अब इसे हाथों पर तब तक मिलते रहे जब तक चीनी के दाने mix ना हो जाए|
2. बादाम रोगन, सरसों का तेल या जैतून के तेल से रात में सोने से पहले रोज हाथों की मालिश करें| स्त्रियों और नाखून आकर्षक बनते हैं|
3. आप अपने हाथों पर नींबू का छिलका रगड़ सकती हैं, जिससे हाथों पर पड़े काले धब्बे हल्के पड़ जाएंगे|
4. महिलाएं प्राय किचन में detergent का इस्तेमाल करती हैं , जिससे उनके हाथों की नमी पर असर पड़ता है और वह कठोर हो जाते हैं इसलिए जब भी आप किचन का कोई काम करती हैं तो उसके साथ-साथ हाथों को धोकर हैंड लोशन यह मशवरा इधर लगा ले| आप सरसों का तेल भी लगा सकते हैं|
5. रात को सोने से पहले हाथों पर हल्की सी मलाई लगाने इससे त्वचा की नमी बरकरार रहेगी|
6. नाखूनों पर त्वचा अनुसार Nail polish लगाएं| इससे नाखूनों पर पीला रंग नहीं चढ़ेगा|
7. हाथों को नरम बनाए रखने के लिए आप ग्लिसरीन का उपयोग भी कर सकते हैं|
8. हल्के गुनगुने ऑलिव ऑयल के साथ हाथों पर अच्छे से मालिश करें| फिर इसे धो कर सुखा लें और कोई भी मॉश्चराइजर लगा ले|
9. आलू को काटकर हाथों पर रगड़ें, इससे आपके हाथों का रंग साफ होगा|
10. हाथों को नरम करने के लिए बेसन दही और हल्दी को मिलाकर पेस्ट बना लें| इसे 15 मिनट तक लगाएं और साफ कर ले| हफ्ते में दो बार आप ऐसा कर सकते हैं|
11. नहाने से पहले हाथों और पैरों की मालिश जरूर करें|
12. तेज गर्म पानी में और एकदम ठंडे पानी में हाथों को कभी ना धोएं|

13. हाथों की चमक बनाए रखने के लिए ताजा संतरे के छिलकों को पीसकर उसमें गुलाब जल मिलाकर देश बनाएं और हाथों पर लगाएं सूखने पर इसे साफ करें|
14. आप हाथों पर नारियल का तेल भी लगा सकते हैं| यह औषधि का काम भी करता है, यदि आपका हाथ कहीं से कटा हो तो वह जख्म को भर देता है|
15. बाहर जाते समय हाथों को ढककर जाए|
16. समय-समय पर स्क्रबिंग करते रहे| इससे दर्द की निकल जाएगी और आपके हाथ सुंदर बने रहेंगे|
17. हाथों को धोने के बाद उसे मॉइश्चराइज करना ना भूले|
18. गुलाब जल, ग्लिसरीन और नींबू को मिलाकर बोतल में रखिए और इसे रोजाना रात को सोने से पहले हाथों पर मालिश करें| आपके हाथ मुलायम बने रहेंगे|
19. हाथों को soft बनाए रखने के लिए आप बेसन और नींबू को मिलाकर हाथों पर लगाएं|
20. दूध ,गुलाब जल और चंदन के पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें| इसे हाथों पर लगाएं और आधा घंटा रहने दे| इसके बाद इसे साफ कर ले| आपके हाथ साफ मुलायम और सुंदर हो जाएंगे|

ऐसी तो बाजार में कहीं products उपलब्ध है जो हाथों को मुलायम और सामान्य बनाते हैं| लेकिन इन प्रोडक्ट के दुष्प्रभाव भी होते हैं जिससे आपके हाथों की नमी होने लगती है| यह घरेलू उपचारों की मदद से आप अपने हाथों को सुंदर और आकर्षक बना सकेंगे|

No comments:

Post a Comment