Tuesday, July 17, 2018

रोज 1 कटोरी दही खाने से होते हैं ये फायदे/ Health Benefits of Curd in Hindi

रोज 1 कटोरी दही खाने से होते हैं ये फायदे/ Health Benefits of Curd in Hindi


दही (Dahi/Curd/Yogurt) में प्रोटीन की क्वालिटी सबसे अच्छी होती हैं।दही को हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।दही खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। इससे पेट की परेशानियां, जैसे अपच, कब्ज, गैस आदि बीमारियों से निजात मिलती हैं।इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने वाले कैल्शियम की मात्रा दूध की अपेक्षा दही में बहुत ज्यादा होती है।

दही खाने के फायदे – YOGURT BENEFITS IN HINDI :

1 .हर रोज एक चम्मच दही खाने से इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते है।
2 .रात में नींद न आने की परेशानी हो तो रोज खाने के साथ एक कटोरी दही का सेवन करें। धीरे-धीरे यह समस्या दूर हो जाएगी।
3 .दही में कैल्सियम सबसे ज्यादा होता है जोकि हड्डी, दांत, नाखून आदि का विकास और संरक्षण करता है।
4 .दही खाने से कोलेस्ट्रॉल नही बढ़ता और दिल की धड़कन सामान्य रहती है।
5 .पेट में गर्मी या जलन होने पर दही या दही से बनी लस्सी पीने से आराम मिलता है।
6 .दही शरीर को हाइड्रेटेड करके एक नई ऊर्जा देने का काम करता है।
7 .हर-रोज दही का सेवन करने से आंतो, पेट सबंधिंत बीमारी नहीं होती हैं।
8 .दही हमारी भूख को बढ़ाने और दस्त को रोकने में मदद करता है।

9 .आयुर्वेद के अनुसार गाय के दूध से बनने वाला दही बलवर्धक, शीतल, पौष्टिक, पाचक और कफनाशक होता है।
10 .भैंस के दूध से बनने वाला दही रक्त, पित्त, बल-वीर्यवर्धक, स्निग्ध, कफकारक और भारी होता है।
11 .दही का सेवन पेट में होने वाले इन्फेक्शन से भी बचाता है।
12 .दही खून की कमी और शारीरिक कमजोरी दूर करता है।
13 .दही की मलाई को मुंह के छालों पर दिन में 2-3 बार लगाने से छालों की परेशानी में राहत मिलती है।
14 .दही में विटामिन b12 अच्छी मात्रा में होता है।
15 .एंटीबायोटिक दवाइयों के सेवन के दुष्प्रभाव से बचने के लिए दही सेवन की सलाह डाक्टर भी देते हैं।
16 .हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है।
17 .दही के नियमित सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
18 .दुबले-पतले व्यक्तियों को अगर दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर दिया जाए तो वजन बढ़ने लगता है।
19 .दही के साथ शहद मिलाकर जिन बच्चों के दांत निकल रहे हों, उन्हें चटाना चाहिए। इससे दांत आसानी से निकल जाते हैं।
20 .दही का सेवन करने वालों को तनाव की शिकायत बहुत कम होती हैं।
21 .दही के लगातार सेवन करने से कैंसर होने की संभावना नहीं रहती।
22 .दही में असली शहद मिलाकर 3-4 दिन तक दिन में सुबह और शाम पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।
23 .मुंह में छाले होने पर रोज सुबह मुंह के छालों पर दही मलने से लाभ होता है।


हमेशा ताज़े दही का ही सेवन करे। कभी भी रात के समय दही ना खाएं। अगर आपको सर्दी की समस्या हमेशा बनी रहती है तो भी दही का सेवन ना करें।











No comments:

Post a Comment