Tuesday, March 27, 2018

डाइटिंग (Dieting)- आपके लिए सही या गलत/Diet Plan to Loose Weight/Home Tips for Weight Loss

डाइटिंग (Dieting)- आपके लिए सही या गलत


मोटापा देखने में सुंदरता का दुश्मन और बीमारियों का घर होता है| शरीर में जरूरत से ज्यादा कैलरीज (Calories) का भंडार होने से चर्बी बढ़ जाती है| ऐसे मैं स्वाभाविक है आवश्यकता से ज्यादा वजन होने पर आपका शरीर मोटा, एवं बेडौल हो जाता है| यदि आप इंटरनेट पर देखेंगे तो आपको बहुत सी चीजों की लिस्ट मिलेगी जो आपका वजन कम करने का दावा करेंगे| आज के दौर की बात करेंगे तो देखेंगे मार्केट में fast food बिकना बहुत बढ़ गया है |जिसको खाने से आपका वजन बढ़ता जा रहा है| क्योंकि हम भारतीय भोजन के अति शौकीन होते हैं इसलिए अपने आहार पर नियंत्रित करने में हमें मुश्किल आती है| लेकिन क्या वजन कम करने के लिए डाइटिंग का सहारा लेना उचित है या नहीं| यह आज हम आपको बताएंगे
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का ज्यादा से ज्यादा समय बैठकर काम करने में जाता है जो कि मोटापे का एक मुख्य कारण है| मोटापा कम करने के लिए डाइटिंग का सहारा लेना सही है या नहीं तो मैं आपको बता दूं कि डाइटिंग का मीनिंग होता है अपनी डाइट को प्लान करके चलना ना की डाइट कम करना|डाइटिंग आपका स्वास्थ्य कमजोर बना देती है| यदि हम संतुलित आहार लें जिसमें भरपूर Calories हो तो हम अपना वजन संतुलन में ला सकते हैं| विशेषज्ञों की माने तो व्यक्ति को 1 दिन में करीब1200 Calories लेनी चाहिए जो उसकी सेहत को स्वस्थ रखेगा और वजन भी नहीं बढ़ने देगा| यदि आप हमारे बताए गए डाइट प्लान( Diet Plan )से चलेंगे तो आप जल्द ही अपना वजन कम कर सकेंगे|

वजन कम करने के लिए क्या खाएं/Diet Plan to Loose Weight

1. भरपूर कैलोरी लेने के लिए सबसे पहले सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पिए|
2. इसके थोड़ी देर बाद आप बिना चीनी की चाय ले, आप साथ में बिस्किट भी ले सकते हैं| इससे आपको काफी हद तक अच्छी कैलोरी मिलेगी|
3. नाश्ते के समय आप अच्छी संख्या में Calories gain कर सकते हैं|
4. नाश्ते में आप दो रोटी, कम घी तेल वाली सब्जी, दही, अंडा, दूध, केला, पनीर, आदि सामग्रियों का सेवन कर सकते हैं|
5. लंच से पहले यदि आपकी इच्छा करें खाने की तो आप फलों का सेवन कर सकते हैं |
6.लंच में आप रोटी, ब्राउन राइस, सब्जी, सलाद, लस्सी आदि का सेवन कर सकते हैं इससे आपको 350-400 कैलोरी प्राप्त होगी|

7. शाम के समय बिना चीनी की चाय, दूध अभी पेय का सेवन करें| एक कप दूध में 35 गैलरी होती है|
8. रात में खाना कम खाएं| यदि आप रात को खाना खाते हैं को जल्दी ही खाना खा ले|
9. रात के खाने में आप एक रोटी और दाल का सेवन करें| दाल में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते हैं जो आप आपके वजन को नियंत्रित रखने में useful होगा|
10. रात को सोने से पहले दो गिलास पानी अवश्य पीकर सोए|

वजन बढ़ने से हमारे शरीर में कई रोग उत्पन्न होते हैं| इन्हीं रोगों से बचने के लिए हम Diet Plan करते हैं ताकि हम सुंदर और स्वस्थ रहे| अच्छी डाइट के साथ साथ नियमित व्यायाम भी आपका वजन कम करने में सहायक होते हैं| अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा फल ,अंकुरित अनाज, सलाद, हरे पत्ते वाली सब्जियां चीजों का सेवन करें| याद रखें पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा करके खाना चाहिए| आप दिन में ज्यादा से ज्यादा खाएं लेकिन रात का भोजन कम कर दे|

No comments:

Post a Comment