Saturday, March 24, 2018

चटपटा जलजीरा/Spicy jalajira/How to make Spicy jalajira at home/घर पर बनाएं चटपटा जलजीरा

चटपटा जलजीरा/Spicy jalajira


जलजीरा पेय का प्रयोग गर्मी से बचने के लिए ओर भारी भोजन को पचाने के लिए किया जाता है| क्योंकि जीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए यह पेय हमारे पेट को शांत रखता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है| जलजीरा सिर्फ गर्मी से ही नहीं बचाता बल्कि गैस, बदहजमी और अपच जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाता है| इसका चटपटा स्वाद हमारे मुंह का जायका बदल देता है| जलजीरा गर्मी की धूप में ऊर्जा प्रदान करता है| आप चाहें तो इसे भोजन के साथ भी परोस सकती हैं|

घर पर बनाएं चटपटा जलजीरा

आवश्यक सामग्री जलजीरा बनाने की लिए

125 ग्राम इमली( पकी हुई)
3/4 लीटर पानी
1 चम्मच सफेद जीरा( भूना और पिसा हुआ)
1 गड्डी पुदीने की पत्तियां
15 ग्राम साबुत लाल मिर्च
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 टुकड़ा अदरक( कटा हुआ)
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

2 हरी मिर्च( कटी हुई)
1/4 चम्मच काला नमक
3/4 चम्मच सफेद नमक
कटा हुआ बारीक हरा धनिया
बूंदी/ पकौड़ी

जलजीरा बनाने की विधि

1. इमली को पानी में एक-दो घंटे के लिए भिगोकर, मथकर अलग रख दें| उसका गूदा निकालने| इसे साफ पानी में मिलाकर छलनी से छान कर रख दे|
2. अब पानी में अदरक, लाल मिर्च, पुदीना तथा हरी मिर्च पीसकर मिला दे|
3. जिरा व दोनों प्रकार के नमक डालकर अच्छी तरह मिलाकर छलनी से छान कर पानी को अलग कर ले|
4. इस पानी में कटा हुआ हरा धनिया और बूंदी को ऊपर से डाल दे|
5. ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें|

आपका चटपटा स्वादिष्ट जलजीरा तैयार| आप इसे खाने के साथ भी पी सकते हैं| धूप से आने के बाद ठंडक के लिए पी सकते हैं| और गोलगप्पों में भरकर अपना जायका दुरस्त कर सकते हैं|

No comments:

Post a Comment