Showing posts with label मलेरिया और डेंगू के घरेलू उपचार. Show all posts
Showing posts with label मलेरिया और डेंगू के घरेलू उपचार. Show all posts

Friday, July 6, 2018

मलेरिया और डेंगू के घरेलू उपचार /मलेरिया और डेंगू से बचने और इलाज के नुस्खे / Effective Home Remedies For Malaria And Dengue

July 06, 2018 0

मलेरिया और डेंगू के घरेलू उपचार /मलेरिया और डेंगू से बचने और इलाज के नुस्खे / Effective Home Remedies For Malaria And Dengue


बारिश के बाद कई तरह की संक्रामक बीमारियां फैलने लगती है। जिनमें मलेरिया और डेंगू प्रमुख हैं। मलेरिया तथा डेंगू एक उष्णकटिबंधीय संक्रामक रोग बीमारी हैं, जो एडीज इजिप्टी मच्छरों के काटने से होता है।मलेरिया बारिश के जमे हुए पानी में पनपने वाले मच्छरों के काटने से होता है। जबकि डेंगू एडीज मच्छर (प्रजाती) के काटने से फैलता है। ये बुखार मच्छरों द्वारा फैलाई जाने वाली बीमारी है। इसका सबसे पहला संकेत तेज बुखार होता है जो चढ़ता और उतरता रहता है।

मलेरिया के लक्षण –

.तेज बुखार आना
उल्टी होना
.सिर दर्द, शरीर में दर्द होना
.ठंड लगना, कपकपी होना
.पसीना आना

डेंगू के लक्षण –

.ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढ़ना
.सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना
.असामान्य रक्तस्त्राव
.त्वचा पर लाल चकत्ते

मलेरिया और डेंगू के घरेलू उपचार_

1 .तुलसी में पाएं जाने वाले गुण मलेरिया को जल्द से जल्द कम करने में मदद करते है।इसके लिए तुलसी के 10 से 15 पत्ते और 8 से 10 काली मिर्च का मिश्रण बनाकर इसका सेवन करें।
2 .डेंगू में पानी का भरपूर मात्रा में सेवन करना बेहद जरुरी होता हैं।
3 .एक ग्लास पानी में 1 चम्मच शहद, 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर और 1 चम्मच दालचीनी मिला कर गरम करे और ठंडा होने पर पिये। इससे मलेरिया के बुखार का इलाज जल्द ठीक हो जाता है ।
4 .करेले के रस में जीरा डालकर पीने या पुराने गुड़ के साथ जीरा खाने से मलेरिया और डेंगू में फायदा होता है।
5 .नीम और तुलसी से बने काढ़ा 20 से 50 मिलीलीटर पीने से मलेरिया और डेंगू में लाभ मिलता है।
6 .जरा सी गिलोय लें और 8-9 तुलसी के पत्ते 1/2 ग्लास पानी में डालकर इसका काढ़ा बनाये और रोज़ पिए ।
7 .खाने में हल्दी, अजवाइन, अदरक, हींग का ज्यादा-से-ज्यादा इस्तेमाल करें।

8 .अदरक और किशमिश का काढ़ा बनाकर पिए ।दोनों तरह की बिमारी में असर करेगा ।
9 .पपीते का पेड़ आसानी से मिल जाता है उसकी ताजी पत्तियों का रस निकाल कर मरीज़ को दिन में 2 से 3 बार दें। एक दिन की खुराक के बाद ही प्लेटलेट की संख्या बढ़ने लगेगी।
10 .ताजे फल और ताजे फलों का रस पीने से मलेरिया और डेंगू में लाभ होता है।
11 .अमरूद दिन में तीन बार खाने से मलेरिया और डेंगू में लाभ होता है।
12 .रात में पुराने गुड़ के साथ जीरा खाने से मलेरिया और डेंगू में लाभ होता है।
13 .इसमें नारियल पानी और साफ़ पानी अधिक से अधिक पिएं।
14 .अनार का रस खून में मौजूद प्लेटलेट्स को भी बढ़ाता हैं जिससे डेंगू और मलेरिया में मदद मिलती है।
15 .डेंगू में आप हल्दी को दूध में मिलाकर पि सकते हैं, यानी हल्दी के दूध का सेवन करना है।

घर के अंदर और बाहर कहीं पानी इकठ्ठा ना होने दे। मच्छरों को भगाने के लिए किसी कीटनाशक का छिड़काव घर में करवाये।सादा भोजन खाएं ।रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन करे।इस मौसम में पत्ते वाली सब्जियां, अरबी, फूलगोभी न खाएं। भोजन व रसोई घर में साफ़ सफाई का ध्यान रखे।बारिश के समय पर बर्तनो में भर जाने वाले पानी को निकालते रहे।