Showing posts with label पपीते से बने घरेलु फेस पैक. Show all posts
Showing posts with label पपीते से बने घरेलु फेस पैक. Show all posts

Wednesday, July 4, 2018

Best papaya face packs / पपीते से बने घरेलु फेस पैक / पपीता के फेस पैक से बढ़ाएं चेहरे की रंगत

July 04, 2018 0

Best papaya face packs / पपीते से बने घरेलु फेस पैक / पपीता के फेस पैक से बढ़ाएं चेहरे की रंगत


खूबसूरत त्वचा की चाह रखने वालों के लिए पपीता बेहद लाभदायक है। पपीते में एक अनूठा एंजाइम- पपेन (papain) होता है जो त्वचा को प्राकृतिक रूप से एक्सफोलिएट (exfoliate) करता है एवं कोशिकाओं के विकास की गति में सुधार लाता है।पपीते से तैयार फेस पैक त्वचा को गोरा और ग्लोइंग बनाते हैं। पपीते में मौजूद पपेन नाम के एंजाइम काले धब्बों को फीका करता है ।इससे चेहरे की झुर्रियां दूर होती है ।पपीते को प्राकृतिक सामग्रियों जैसे शहद, अंडे की सफेदी, नीबू, हल्दी, चन्दन पाउडर इत्यादि, के साथ लगाने से कमाल के परिणाम मिलते है। आइए आपको आज हम पपीते से त्वचा को निखारने के तरीकों के बारे में बताते हैं।

पपीते से बने घरेलु फेस पैक -

1 .आप कच्चे पपीते एवं कच्चे गाय के दूध को आपस में मिश्रित करके घर पर पपीते एवं दूध का गोरापन प्रदान करने वाला फेस पैक बना सकती हैं।
कच्चे पपीते के 2 टुकड़ों को मसलकर एक पेस्ट तैयार करें एवं इसमें 3 चम्मच दूध को मिक्स करें। इन दोनों को अच्छे से मिलाएं एवं इसका प्रयोग अपनी साफ़ त्वचा पर करें। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें एवं इसके बाद इसे गीले हाथों से धीरे धीरे रगड़ना शुरू कर दें। इस पैक से अपने चेहरे की 2 से 3 मिनट तक massage करें एवं इसके बाद काफी मात्रा में पानी से धो लें।

2 .आपको अगर मुंहासों से छुटकारा पाना है तो आपको हल्दी और पपीते का फेस पैक बनाकर लगाए। इससे आपके चेहरे से मुंहासों की समस्या खत्म हो जाएगी।

3 .पपीते के एक टुकड़े को मैश करके उसमें एक छोटी चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट को एकदम चिकना बनाकर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद जब पैक सूख जाए तब ताजे पानी से धो दें। इससे चेहरे पर चमक आएगी।

4 .छिले हुए पपीते के कुछ टुकड़े एक बर्तन में ले और 1 चम्मच चन्दन का पाउडर और 1 चम्मच शहद मिलाए। इन्हे अच्छी तरह मिला ले। इस मिश्रण को चेहरे पे लगा ले। इसे 20 मिनट तक लगा कर सूखने दे और फिर ठन्डे पानी से धो ले। यह त्वचा को बूढ़ा होने से बचाता है।

5 .यदि आपकी त्वचा की समस्या का कारण चेहरे पर अतिरिक्त तेल है तो पपीते एवं मुल्तानी मिट्टी से निर्मित त्वचा को साफ़ करने वाले इस फेस पैक का प्रयोग करें।मुल्तानी मिट्टी को नर्म होने तक पानी में डुबोकर रखें। हरे पपीते के टुकड़े लें एवं इन्हें 2 चम्मच नर्म मुल्तानी मिट्टी के साथ मिश्रित कर दें। एक निरंतरता वाला मिश्रण प्राप्त करने के लिए ब्लेंडर का प्रयोग करें।इस मिश्रण को चेहरे पे लगा ले।


6 .मुट्ठीभर नीम की पत्तियों को 1 कप पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना हो जाए। इसके बाद पत्तियों को छानकर द्रव्य को अलग कर लें। हरे पपीते के 2 टुकड़े लें एवं इसे नीम के अंश के साथ मिश्रित करके एक निरंतरता वाला पैक बनाएं। इसका प्रयोग अपने चेहरे पर करें

7 .अगर आपको अपने चेहरे की स्किन को दमकता गोरा और हर तरह की समस्याओं से निजात दिलाना चाहते है तो आपको पपीता, खीरा और नींबू को मिलाकर एक फेसपैक बनाना चाहिए औप उसको चेहरे पर लगाना चाहिए।

8 .पपीते को मैश करके उसमें कुछ टमाटर का पल्प मिलाएं। इस पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और उसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो दें।

9 .पपीता और केला दोनों को बराबर मात्रा में लें और मैश करके मुलायम पेस्ट बनायें। इस पैक को 20 मिनट चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा एकदम सॉफ्ट और कांतिमय हो जाती है।

10 .मुल्तानी मिट्टी और पपीते को मिलाकर पैक तैयार करें। मुल्तानी मिट्टी चेहरे से अतिरिक्त तेल को कम करती है और पपीता चमक लाता है। दोनों को मिलाकर पैक तैयार करें और तकरीबन 20 मिनट चेहरे पर लगाएं। यह पैक चेहरे में कसाव भी लाता है।