Showing posts with label तकिए के पास मोबाइल फोन रखकर सोने के नुकसान/ Side effects of keeping mobile phones under pillow. Show all posts
Showing posts with label तकिए के पास मोबाइल फोन रखकर सोने के नुकसान/ Side effects of keeping mobile phones under pillow. Show all posts

Saturday, July 14, 2018

तकिए के पास मोबाइल फोन रखकर सोने के नुकसान/ Side effects of keeping mobile phones under pillow

July 14, 2018 0

रात को तकिए के पास मोबाइल फोन रखकर सोने से आपकी सेहत को है बड़ा खतरा/ Side effects of using / keeping mobile phones under your pillow


जैसे मोबाइल फोन में फिचर्स बढ़ रहे है, मोबाइल को रात में सोते समय तकिए के पास रखने वालों की भी तादाद बढ़ रही है। लेकिन क्या आपने यह सोचा है कि आपकी यह आदत आपको कितना नुकसान पहुँचा रहा है।रात में बार-बार उठकर फोन चेक करने या सोने से पहले देर तक फोन पर लगे रहने की आदत आपकी नींद बर्बाद कर रही है। मोबाइल व टेबलैट से निकलने वाली नीली रोशनी यूजर्स को बहुत ही नुकसान पहुंचाती हैं।अगर सोने से पहले मोबाइल फोन अथवा टैबलेट का इस्तेमाल न किया जाए तो लगभग एक घंटे की नींद और ली जा सकती है। नींद पूरी न होने से सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है।

मोबाइल फोन तकिए के पास रखकर सोने से नुकसान :

1 .ऐसा करना आपके गहरे नींद को बूरी तरह प्रभावित करता है।

2 .ऐसा करने से सीधा प्रभाव आपके संवेदनशील रेटिना पर पड़ता है, जिससे मस्तिष्क सतेज हो जाती है।
3 .आपका शरीर रात को आराम नहीं कर पाता है हर वक्त सचेत रहता है।
4 .इस प्रक्रिया में नींद के दौरान जो मेलाटोनीन हॉर्मोन निकलता है उसमें बाधा उत्पन्न होता है।
5 .अनिद्रा का भी शिकार भी इसका कारण बन जाता है ।
6 .इससे दिमाग की प्राकतिक तरंगों की आवाजाही में बाधा आती है ।

इसलिए सोते समय मोबाइल को सिर से दूर रखना चाहिए। अगर बहुत जरूरी न हो तो मोबाइल को रात में ऑफ कर दें और चैन की नींद लें। आखिर जान है तो जहान है।