Showing posts with label घर पर बनाएं हर्बल हैंडवॉश/How to make herbal handwash at home. Show all posts
Showing posts with label घर पर बनाएं हर्बल हैंडवॉश/How to make herbal handwash at home. Show all posts

Friday, August 3, 2018

घर पर बनाएं हर्बल हैंडवॉश/How to make herbal handwash at home

August 03, 2018 0

घर पर बनाएं हर्बल हैंडवॉश/How to make herbal handwash at home


आज जो हम आपको तरीका बताएँगे उससे आप घर में हर्बल हैंडवाश बना सकते हैं।चंद रूपये खर्च करके घर पर ही बड़े आसानी से आप हर्बल हैंडवाश बना सकेंगे । इसको इस्तेमाल करने से आपके हाथ soft (मुलायम ) और खुशबूदार बन जायेंगे ।ये बिलकुल केमिकल फ्री और हर्बल है जो आपके हाथो को नुकसान नहीं पहुँचायेगा।आइये जानते है इसे बनाने का तरीका -

Ingrediants /सामग्री

2 चम्मच गुलाब जल
4-5 गुलाब के फूल की पत्तियां

2 गुलहड के फूल की पत्तियां
2 चम्मच एलोवेरा जेल
5 रुपए का रीठा

हर्बल हैंडवाश बनाने की विधि /Procedure to make herbal handwash


सबसे पहले रात में रीठा को भिगोकर रख दें।फिर इसके बीज को निकालकर टुकड़े कर लें।फिर इसे मिक्सर में पीस लें- एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाएगा।रीठा साबुन का काम भी करता है।अब इस पेस्ट में 4 से 5 गुलाब की पत्तियां, गुलहड़ की पत्तियां के साथ 2 चम्मच गुलाब जल और 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल डालकर मिक्स कर ले ।अब सभी सभी कप एक साथ दोबारा मिक्सर में पीस लें।इसका एकदम स्मूद पेस्ट बनाना है। गुलाब खुशबूं देने के का माता है और गुलहड़ कंडीशनर का काम करता है ।आका हर्बल हैंडवाश तैयार है ।आप इसे बोतल में भरकर यूज कर सकते हैं। अगर पेस्ट थोड़ा मोटा लग रहा है तो आप इस पेस्ट में पानी भी मिला सकते हैं। ये केमिकल फ्री हर्बल हैंडवाश है। इसके इस्तेमाल से आपके हाथ नरम ,मुलायम और खुसबूदार बने रहेंगे ।