Showing posts with label कितना सेहतमंद है आपके बच्चे का खाना. Show all posts
Showing posts with label कितना सेहतमंद है आपके बच्चे का खाना. Show all posts

Saturday, July 7, 2018

कितना सेहतमंद है आपके बच्चे का खाना / बच्चे को strong (Healthy) बनाने के लिए क्या-क्या खिलाएं/ Healthy food for Kids

July 07, 2018 0

कितना सेहतमंद है आपके बच्चे का खाना / बच्चे को strong (Healthy) बनाने के लिए क्या-क्या खिलाएं/ Healthy food for Kids


बच्चो के सम्पूर्ण विकास के लिए सेहतमंद खाना बहुत ज़रूरी है ।बच्चों की खानपान की आदतों को सेहतमंद बनाना हर माँ की ख्वाइश होती है|बच्चों की डाइट औऱ बड़ों की डाइट में बहुत फर्क होता है।अगर बच्चों की डाइट को शुरू से ठीक नहीं रखा जाता तो उसकी खाने की शारीरिक क्रिया प्रभावित हो सकती है ।बच्चों में फोर्स फीडिंग उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।बच्चे के स्ट्रांग होने के लिए सबसे जरुरी हैं की उसे वो सभी मिनरल्स आहार के रूप में दिए जाएँ जो उसके विकास के लिए जरुरी हैं।बच्चों के टाइम टेबल को ऐसा बनाना चाहिए जिससे बच्चे का खुद ही खाने का मन करे।

बच्चों को स्ट्रांग बनाने के लिए क्या-क्या खिलाना चाहिए -

1 .बच्चों के आहार में दूध को जरूर शामिल करना चाहिए। दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं।
2 . दूध से बनी चीजे भी बच्चों के लिए बहुत फायदा करती हैं जैसे की घी, पनीर, दही, आदि।
3 .बच्चे को पनीर की आदत सलाद के रूप में देनी चाहिए ।
4 .बच्चों को तरह-तरह के फ्रूट्स की सलाद बनाकर देनी चाहिए।
5 .अंकुरित की हुई दाल व् चने की सलाद बच्चे को खिलानी चाहिए ।

6 .शाम को बच्चो को फ्रूट्स से बने शेक्स पिलायें, जिसमे आप उनके लिए ड्राई फ्रूट्स को भी मिलाये। ऐसा करने से बच्चों को फलो के साथ दूध से भी मिनरल्स मिलेंगे, जो उन्हें स्ट्रांग बनाने के लिए बहुत जरुरी हैं।
7 .बच्चों के आहार में दालों को जरूर शामिल करे ।दाल से केवल प्रोटीन ही नहीं बल्कि और भी पोषक तत्व मिलते हैं ।
8 .फलो में प्रोटीन, कैल्शियम, इरो, जिंक आदि भी शामिल होते हैं। इसीलिए आप बच्चो को ताजे फलो का सेवन जरूर करवाएं।
9 .बच्चों के आहार में हाई कैलोरी एनर्जी देने वाला भोजन शामिल करे ।
10 .ओट्स में चिकनाई कम मात्रा में होती है और कोलेस्ट्रॉल, मैगनिशीयम, मैंगनीज, थियमीन और फास्फोरस बहुत अधिक मात्रा में होते हैं। ओट्स में प्रोटीन के बराबर के पोषक तत्व होते हैं। ओट्स दलिया, खीर, पेनकेक और फ्रूट डोसा के रूप में दी जा सकती हैं ।

बच्चों को स्ट्रांग बनाने के लिए ध्यान देने योग्य अन्य बातें:-

.बच्चों को खाने के साथ जरूर करवाएं व्यायाम।
.बच्चो को सभी तरह के फल खिलाएं।
.दिन में दो से तीन बार बच्चों को दूध जरूर पिलायें।
.बच्चों को हरी सब्जियों का सेवन कावायें।
.बच्चों को सभी तरह की दाले खिलाएं।
.बच्चों को बासी खाना न दें।
.बच्चों को जबरदस्ती खाना न खिलाएं।
.बच्चे को भरपूर नींद लेने दें।