Tuesday, March 20, 2018

पेट में गैस बनना/ पेट में गैस दूर करने के घरेलू नुस्खे/Home Remedies for Gasetic Problem

पेट में गैस बनना/ पेट में गैस दूर करने के घरेलू नुस्खे/Home Remedies for Gasetic Problem


पेट में गैस बनना एक आम समस्या है, जो आए दिन किसी ना किसी को होती रहती है| यह बीमारी आपको किसी भी उम्र में हो सकती है| पेट में गैस की समस्या ज्यादातर हमारे खाने-पीने के गलत तरीके और खाने की गलत आदतों के कारण होती है| सुबह पेट साफ ना होना, कब्ज रहना, पेट में भारीपन महसूस होना, पेट में जलन और दर्द रहना आदि लक्षणों से हम समझ जाते हैं कि हमें गैस की प्रॉब्लम है|

आइए जानते हैं पेट में गैस क्यों बनती है

गैस बनने के कई कारण होते हैं जैसे अनियमित तरह से भोजन करना, अधिक मिर्च मसाले वाले खाना खाना| पानी कम पीना| खाने में चना ,उड़द ,मटर ,आलू, गोभी ,चावल आदि का अधिक सेवन करना| पेट में गड़बड़, पेट का नियमित साफ ना होना, छाती और पेट में जलन आदि| चाय कॉफी का अधिक सेवन करना, ज्यादा देर तक खाली पेट रहना, अधिक तला हुआ खाना, भूख से अधिक खाना, बाय बादी वाले भोजन का सेवन करना| उम्रदराज लोगों को भी गैस की समस्या रहती हैं|

इसके लक्षण है पेट से गैस निकलना, डकार लेना, पेट फूलना, पेट में दर्द इत्यादि|

गैस की समस्या को आप हल्के में ना लें| यदि इसका उपचार सही समय पर ना किया जाए तो यह अल्सर जैसी गंभीर बीमारी का रूप धारण कर लेती है|

गैस दूर करने के घरेलू नुस्खे

1. गैस का कारण बनने वाला भोजन जैसे राजमा, मटर, गोभी , प्याज, मशरूम, चाय, उड़द दाल , कॉफी, मसालेदार खाना इत्यादि चीजों का सेवन कम कर दें|
2. ज्यादा वसा वाला भोजन आपकी पाचन क्षमता को कम कर देता है, जिससे आप भोजन को ज्यादा देर तक नहीं पचा पाते और उससे गैस बनने लगती है| ऐसा वसा वाला भोजन ना खाएं|
3. खाना हमेशा आराम से खाएं| चबा चबा कर खाएं| खाना खाने के समय को बढ़ाएं और आराम से खाने को खत्म करें|
4. अधिक बियर के सेवन से भी गैस उत्पन्न होती है| इसलिए इसका प्रयोग कम करें|
5. भोजन करने के बाद थोड़ा बहुत चलने से भी गैस उत्पादन में कमी आती है|
6. ज्यादा फाइबर वाला खाना भी गैस बनाता है| कुछ समय फाइबर वाले खाने से बचें और बाद में धीरे-धीरे अपने भोजन में शामिल करें|
7. खाने के बाद एक इलायची और एक लौंग खाने से एसिडिटी और गैस दूर रहती है|
8. थोड़ा सा काला नमक एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से भी पेट से जुड़ी समस्याओं से आराम मिलता है|
9. मेथी के बीज और पानी से बनाया हुआ काढ़ा पेट गैस को काफी कम कर देता है|
10. गुड़ का एक छोटा सा टुकड़ा खाना खाने के बाद खाने से गैस नहीं होती और आपकी पेट की आते भी मजबूत बनती है|
11. खाने में फास्ट फूड कम करें|
12. खाना पचाने के लिए आप जीरा चबा चबा कर खाएं या जीरे का पानी भी पी सकते हैं|
13. खाने के बीच में अधिक पानी ना पिएं|
14. ऑयली फूड ना खाएं, नींबू का रस पिए, पानी पिए|
15. भुनी हुई हींग पीसकर सब्जी में डालकर खाने से पेट की गैस खत्म हो जाती है|
16. शराब, चाय, कॉपी, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट जैसे व्यसन से बचें|
17. नींबू की चाय पीने से भी पेट की गैस से आराम मिलता है|
18. आप दिन में एक्सरसाइज और योगा के लिए समय जरूर निकालें| इससे शरीर स्वस्थ रहेगा और गैस भी नहीं बनेगी|
19. एलोवेरा जूस त्रिफला पाउडर के साथ लेने से पेट की गैस दूर होती है|
20. वेद के सिरके का सेवन करने से भी पेट की समस्या से आराम मिलता है|

भाग दौड़ भरी इस जिंदगी में शायद ही किसी व्यक्ति को पेट की गैस की परेशानी का अनुभव ना हुआ हो| कुछ लोग पेट को ठीक रखने और गैस का अचूक इलाज करने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं लेकिन इन घरेलू उपायों से आप गैस की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे |

No comments:

Post a Comment