Sunday, March 18, 2018

Toothcare /दांतों का पीलापन दूर करने के घरेलू नुस्खे

दांतों की देखभाल/ दांतों का पीलापन दूर करने के घरेलू नुस्खे


सुंदर और मोती जैसे दांतों की चाहत हर व्यक्ति को होती है जो उसे एक आकर्षक व्यक्तित्व की छवि देते हैं|
यदि दातों की सफाई नियमित रूप से अच्छी प्रकार ना की जाए तो दांतों में दुर्गंध पैदा हो जाती है, दांत पीले हो जाते हैं और मसूड़े हिलने लगते हैं| इसलिए जरूरी है कि हम अपने दांतो का भी ख्याल वैसे ही रखें जैसे हम अपनी त्वचा का रखते हैं| पीले दांत सफेद करने के लिए मार्केट में बहुत से tooth whitening toothpaste हे| जो दावा करते हैं कि इनके इस्तेमाल से दांत सफेद हो जाएंगे लेकिन यह प्रोडक्ट बहुत महंगे होते हैं और इनका रिजल्ट भी उतना अच्छा नहीं होता हैं |
सुंदर और सफेद दांत पाने के लिए आज हम आपको घरेलू नुस्खे बताएंगे जिससे आप घर पर ही आजमाकर दांतों के पीलेपन से छुटकारा पा सकते हैं|

सबसे पहले हम जानेंगे दांतों का सफेद ना होना और उनका पीला होने के कारण:

1. दांतो के पीले होने का सबसे normal कारण होता है ज्यादा चाय या कॉफी पीना,इससे हमारे दांतो पर पीले रंग की परत चढ़ जाती है| जिस कारण दांत पीले दिखते हैं|
2. मिठाइयों का अधिक सेवन करना|
3. रेगुलर ब्रश न करने से|
4. खाने पीने की गलत आदतों की वजह से|
5. Genetic Factor दांतों के पीलापन का कारण है|
6. सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, तंबाकू आदि का सेवन करने से|

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे:

1. सबसे पहले सुबह और रात को नियमित रूप से दातों की सफाई करें|
2. नीम या बबूल के दातुन से दांतों की सफाई उत्तम मानी जाती है|
3. अच्छी कंपनी के आयुर्वेदिक टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी करा जा सकता है|
4. दांतों के साथ-साथ जीभ की सफाई भी जरूर करें|
5. ज्यादा ठंडा गरम खाने से परहेज करें|
6. गुटखा तंबाकू और सिगरेट से दूर रहें|
7. थोड़ा सा Baking Soda ब्रश के साथ दातों पर सफाई करें, इसके बाद गर्म पानी से कुल्ले करें| यह प्रयोग आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं|


8. रात को सोने से पहले संतरे के छिलकों से अपने दांतो पर मालिश करें| इससे दांतो के पीलेपन से छुटकारा पाने में मदद मिलती है क्योंकि संतरे में कैल्शियम और विटामिन सी पाए जाते हैं दांतों को मजबूत बनाता है|
9. Peroxide से दांतों पर मालिश करके उसे साफ किया जा सकता है|
10. नमक के साथ ब्रश करने से दांत बिल्कुल साफ हो जाते हैं|
11. केले के गूदे से दांतों पर मसाज करने से दांतों का पीलापन खत्म हो जाता है|
12. सरसों के तेल में नींबू का रस मिलाकर दांत साफ करें, दांत चमकीले और सुंदर हो जाएंगे|
13. नीम की सूखी पत्ती तथा सेंधा नमक को मिलाकर दांत साफ करने से दांतों का पीलापन दूर होता है|
14. तुलसी के पत्तों को धूप में सुखाकर , उसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से दांत सफेद हो जाते हैं|
15. थोड़े से नमक में 3-4 बूंदे नींबू का रस मिला लें ,अब इस पेस्ट को उंगली से लगाकर दांतो पर मसले फिर इसे दो-तीन मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें इसके बाद ठंडे पानी से कुल्ला करें| आपके दांत सफेद हो जाएंगे|
16.टूथपेस्ट में चारकोल मिलाकर ब्रश करने से दांतों का पीलापन दूर होता है|
17. फिटकरी पाउडर द्वारा दातों की सफाई करने से दांतों में चमक आ जाती है |
18. फिटकरी तथा लौंग को पीसकर उससे ब्रश करें|
19. Strawberry के गूदे में बेकिंग सोडा मिलाकर उंगली से दातों पर मालिश करें
20.Apple Vineger से दांतों की सफाई करने से दांतों का पीलापन दूर होता है|

अगर दांत खूबसूरत और चमकीले हो तो आपकी हंसी की कीमत अनमोल हो जाती है| दांतों का सुंदर तथा स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है| सुंदर स्वस्थ और चमकीले दांत आपकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं |हमारे बताए गए घरेलू नुस्खों के उपचार से दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा और आपके दांत चमक उठेंगे |

No comments:

Post a Comment